श्रद्धा पर्व में हुआ पुरस्कार वितरण
Moradabad News - सीतावनी में श्रद्धा पर्व के दौरान कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज द्वारा किया गया था, जो भावाधस के पहले धर्म गुरु विकल जी महाराज की पूर्णिया तिथि पर...

सीतावनी में श्रद्धा पर्व के दौरान दूसरे दिन रविवार को कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने श्रद्धा पर्व का आयोजन सीतावनी में शनिवार को किया था। भावाधस के प्रथम धर्म गुरु विकल जी विकल जी महाराज की पूर्णिया तिथि पर मनाया जाता है। शनिवार को दूसरे दिन श्रद्धा पर्व में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं कैलाश एकलव्य, राहुल, पवन अनार्य, सतीश पार्छे, मोनू, हरीश और खिलेंद्र आदि को भारतीय वाल्मीकि धर्म के राष्ट्रीय मुख्य संचालक राकेश दानव और राष्ट्रीय मुख्य प्रमुख भीम अनार्य ने समारोह पूर्वक सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।