Local Authorities Set Tree Plantation Targets to Combat Rising Temperatures दस नगर निकायों में हरियाली बढ़ा कर गर्मी का ताप घटाएंगे , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsLocal Authorities Set Tree Plantation Targets to Combat Rising Temperatures

दस नगर निकायों में हरियाली बढ़ा कर गर्मी का ताप घटाएंगे

Moradabad News - मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। पेड़ कम हो रहे हैं उस अनुपात में लग नहीं रहे। हर वर्ष पौधरोपण होता है पर काफी पौधे नष्ट हो जाते हैं। इस साल पौधरोपण में नग

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 20 May 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
दस नगर निकायों में हरियाली बढ़ा कर गर्मी का ताप घटाएंगे

पेड़ कम हो रहे हैं उस अनुपात में लग नहीं रहे। हर वर्ष पौधरोपण होता है पर काफी पौधे नष्ट हो जाते हैं। इस साल पौधरोपण में नगर निकायों में फोकस किया गया है। एक पत्र जारी कर लक्ष्य तय कर दिया गया है। इसकी वजह है कि तापमान को भी भविष्य में इस विधि से नियंत्रित कियाजा सके। नगर निकायों में छायादार, फलदार पौधे रोपने के लिए तैयारी की गई है। जून में वृहद वक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाने का काम किया जाएगा। नगर पंचायतों में जहां भी गुंजाइश वहां छायादार पौधे रोपने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। नगर निगम में पचास हजार पौधे लगाने की तैयारी की गई है वहीं अन्य निकायों में जैसा स्थान मुहैया है उस लिहाज से लक्ष्य तय किया गया है।

माना जा रहा जितने ज्यादा पौधे होंगे उतनी गर्मी की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात मिलेगी। जिले की दो नगर पालिका ठाकुरद्वारा और बिलारी में सात सात हजार पौधे लगेंगे। इसके अलावा कांठ नगर पंचायत में भी सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। पाकबड़ा और भोजपुर धर्मपुर में छह छह हजार पौधे लगाने की लक्ष्य तय किया गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा तय किया नगर निकायों में पौध रोपण का लक्ष्य निकाय का नाम लक्ष्य नगर पालिका ठाकुरद्वारा 7000 नगर पालिका बिलारी 7000 नगर पंचायत कांठ 7000 नगर पंचायत उमरी कला 5000 नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 6000 नगर पंचायत पाकबड़ा 6000 नगर पंचायत कुंदरकी 5000 नगर पंचायत ढकिया 5000 नगर पंचायत अगवानपुर 5000 नगर पंचायत महमूदपुर माफी 5000

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।