जैव विविधता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 22 को आईजीपी में
Lucknow News - लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 मई को गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री...

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर वन विभाग राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने जा रहा है। हर वर्ष 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाने के उपलक्ष्य में वन विभाग 22 मई गुरुवार को गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय संगोष्ठी में लोगों को विचार रखने के लिए आमंत्रित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगे। अवध वन प्रभाग के वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता का विषय प्रकृति तथा सतत विकास के साथ सामंजस्य है। इसी विषय पर संगोष्ठी को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जहां लोग अपने अपने विचार रखेंगे। ताकि जैव विविधता के प्रयासों को लोगों के सामंजस्व से और बेहतर किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।