सपा महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय सचिव रेखा गुप्ता का निधन
Meerut News - समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और एम्स दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान में...

समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और एम्स दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। सपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी के झंडे के साथ फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में विभिन्न संगठनों, संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। 73 वर्षीय रेखा गुप्ता पिछले कुछ समय से बीमार थीं, उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार दोपहर बाद सूरजकुंड श्मशान में किया गया। मुखाग्नि उनके बेटे विवेक गुप्ता ने दी।
वह अपने पीछे बेटे विवेक गुप्ता और बेटी दीप्ति अग्रवाल समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह, कैंट विधानसभा प्रभारी रविंद्र प्रेमी, रजत शर्मा, ओमप्रकाश खटीक, डॉ. रहमानी, ओमप्रकाश महामना, जिला उपाध्यक्ष सेवा राम ने रेखा गुप्ता को श्रद्घांजलि अर्पित की। रेखा गुप्ता के निधन पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, नेहा गौड़, संगीता राहुल, सरदार जीतू सिंह नागपाल, पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर, विधायक अतुल प्रधान, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने गहरा दुख व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।