Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTrain Services Disrupted on Konkan Railway Due to Landslide in Ratnagiri Maharashtra
रत्नागिरी में भूस्खलन से कोंकण रेल सेवा बाधित
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में वेरवली और विलावडे स्टेशनों के बीच मंगलवार शाम को भूस्खलन हुआ, जिससे कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। भारी बारिश के कारण पटरियों पर एक बड़ा पत्थर गिर...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 01:21 AM

रत्नागिरी, एजेंसी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में वेरवली और विलावडे स्टेशनों के बीच भूस्खलन के बाद मंगलवार शाम को कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। कोंकण रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि तटीय कोंकण और गोवा क्षेत्र में भारी बारिश के बीच शाम करीब 6.30 बजे पटरियों पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। इससे महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक को जोड़ने वाले व्यस्त 741 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, रात करीब 8 बजे पटरियों से मलबा हटाए जाने के बाद इसे बहाल कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।