National Women s Commission Honors 20 Women in Kishanpur with Artisan Cards and Shawls ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsNational Women s Commission Honors 20 Women in Kishanpur with Artisan Cards and Shawls

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया

Moradabad News - एचएससी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने 20 महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया और आर्टिजन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समानता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 23 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया

एचएससी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने 20 महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया और आर्टिजन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि गांव में भी महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिले और परिवार की आधार स्तंभ महिला-पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। एचएससी इंटर कॉलेज किशनपुर गांवड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर महिलाओं के विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में भी पुरुषों से कदम मिलाकर काम कर रही हैं।

महिलाओं को काम मिले तो घर परिवार की खुशियां बढ़ जाती है। 10 साल में देश काफी बदल चुका है। चूल्हे पर खाना बनाने वाली महिलाएं समय बचने पर परिवार की मदद कर रही हैं। महिलाओं को सरकार की योजनाओं का पता होना चाहिए तभी वह इनका लाभ उठा पाएंगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि बाल विवाह बिल्कुल नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप के द्वारा मदद की जा रही है। उन्हें बिना ब्याज का लोन मिल रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजनाएं जिनका अभी महिलाओं को पता ही नहीं है। गांव के लोग की आयुष्मान कार्ड का लाभ ले रहे हैं। आज प्रदेश और देश सुरक्षित हाथों में है। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने 20 महिलाओं को शॉल देकर सम्मानित किया और आर्टिजन कार्ड का वितरण भी किया। सहायक विकास आयुक्त हस्तशिल्प पुलकित जैन ने कहा कि किशनपुर गांवड़ी में 5000 आरटीजन कार्ड बन जाना बड़ी बात है। कार्यक्रम में गौरव चौहान, मनोज कुमार चौहान, जया गहलोत ने भी विचार रखे। आयोजक जरीफ मलिक एडवोकेट पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को गणेश जी की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया गया। दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष में हस्तशिल्प कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह, डिप्टी एसपी रुद्र कुमार शर्मा और विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूराम यादव ,सुभाष गिरी, जयेंद्र, रेशमा ,शाइस्ता ,प्रभा देवी ,वंदना, आलिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।