BJP Mandal Executive Formation Meeting Held at Swami Kalyan Dev Degree College मंडल कार्यकारिणी बनाने के लिए भाजपा की बैठक , Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBJP Mandal Executive Formation Meeting Held at Swami Kalyan Dev Degree College

मंडल कार्यकारिणी बनाने के लिए भाजपा की बैठक

Muzaffar-nagar News - मंडल कार्यकारिणी बनाने के लिए भाजपा की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSat, 10 May 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
मंडल कार्यकारिणी बनाने के लिए भाजपा की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मण्डल कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को भाजपा मीरापुर मंडल की मंडल समिति गठन के लिए स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलिज में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि अनुसूचित आयोग के सदस्य व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेन्द्र जाटव व मंडल प्रभारी रविन्द्र बेनीवाल, मंडल प्रवासी ऋषिराज वालिया, तथा विधानसभा संयोजक इन्दर सिंह कश्यप रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर व संचालन मण्डल महामंत्री रूप सिंह ने किया। बैठक में मंडल की टीम के गठन के विषय मे ं विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि हरेन्द्र जाटव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि मंडल की टीम में 6 उपाध्यक्ष 6 मंत्री 2 महामंत्री 1 कोशाध्यक्ष 1 मीडिया व सोशल मीडिया संयोजक बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडल की टीम में 33 प्रतिशत महिला व 50 प्रतिशत पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग को वरीयता दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवीन सैनी,प्रधुम्न शर्मा ,अभिषेक गर्ग,मोहन सैनी,संजय गिरी,वरुण कपासिया, डॉ प्रवीण शर्मा,प्रतीक सैनी,दिनेश सैनी,विकास कौशिक,विनय शर्मा उर्फ बिन्नी वैध जी,अजीत तितोरिया, विनोद प्रजापति, प्रेम चन्द, अर्चना चौधरी, राजेंद्र रस्तोगी,अमित कौशिक,आशीष शर्मा,सचिन पाल,सुरेन्द्र कुमार,सतीश,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।