Indian Soldiers Safety Rituals Operation Sindoor Sparks Patriotism Across Bihar भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsIndian Soldiers Safety Rituals Operation Sindoor Sparks Patriotism Across Bihar

भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा

भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 10 May 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा

भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए मंदिरों में हवन -पूजा चौक-चौराहों व शहर-गांवों में हो रही ‘ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा आतंक पर प्रहार को लेकर बस स्टैंड में यात्रियों के बीच दिखा खुशी का माहौल शहर में लगे भारत माता के जयकारे, सड़कों पर उतरे लोग पंडितों ने कहा हमारे भारतीय सैनिक जाबांज, दुश्मनों का चुटकी में कर सकते हैं खात्मा स्कूलों में छात्रों को आपातकाल में बचाव के लिए मॉक ड्रिल फोटो : सिंदूर 01 : बिहारशरीफ के मणिराम अखाड़ा पर शनिवार को भारतीय जवानों की सलामती के लिए मंत्रों के जाप के बीच हवन करते पंडित विश्वनाथ मिश्रा व अन्य।

सिंदूर 02 : बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट हनुमान मंदिर में भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए पूजा अर्चना करते शहरवासी। सिंदूर 03 : शहर के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा करते यात्री। सिंदूर 04 : नईसराय स्कूल में आपातकाल से बचने के लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी देते ट्रेनर। सिंदूर 05 : बिंद बाजार में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेनाओं की वीरता पर चर्चा करते लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। अपर इंट्रो : शहर के चौक-चौराहों और गांव के चौपालों पर लोग ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा करने में मशगूल हैं। लोग भारतीय सेना के जवानों की जमकर तारिफ कर रहे हैं। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को लेकर पूरा शहर देशभक्ति की लहर में डूबा है। भारत माता के जयकारे से सड़कें गूंज रही हैं। मंदिरों में लोग भारतीय सेना की सलामती के लिए पूजा अर्चना व हवन कर रहे हैं। हर तरफ भारतीय सेना के जांबाजों के प्रति सम्मान दिख रहा है। स्कूलों में छात्रों को आपातकाल से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है। शनिवार को बिहारशरीफ में ‘ऑपरेशन सिंदूर की गूंज सुनाई दी। शहर के हर कोने से देशभक्ति की लहर उठती दिखी। बस स्टैंड में यात्रियों ने सेना के पराक्रम की चर्चा की और भारत माता के जयकारे लगाए। मणिराम अखाड़ा : जवानों की सलामती के लिए पंडितों ने किया हवन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मणिराम अखाड़ा पर शनिवार को बदला-बदला सा नजारा दिखा। मंदिर के बाहर जहां लोग ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा कर रहे थे। वहीं, मंदिर परिसर में पंडित भारतीय जवानों की सलामती के लिए मंत्रों के जाप के बीच हवन कर रहे थे। पंडित विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि हमारे जवान दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर रहे हैं। दुश्मन अगर नहीं माना, तो वे ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। पुजारी अंजनी कुमार पांडेय ने कहा कि सभी भारतीयों का आशीर्वाद जवानों के साथ है। हमारे जवान चाहें, तो चुटकियों में दुश्मन का खात्मा कर सकते हैं। आतंकवाद को खत्म करने में पलभर का समय लगेगा। लेकिन, कुछ देश आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। वैसे, देश संभल जाएं, वरना कार्रवाई को तैयार रहें। मणिराम अखाड़ा परिसर में सुबह से ही विशेष हवन-पूजन का आयोजन हुआ। दर्जनों पंडितों ने भारतीय सैनिकों की सलामती के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण किया। पंडित विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि यह हवन उन वीर जवानों के लिए है, जो सीमा पर दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना के जवान जांबाज हैं, वे दुश्मनों को चुटकी में मसल सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। बिहारशरीफ धनेश्वर घाट मंदिर में लोगों ने किया पूजा पाठ : बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर में भी लोगों ने सैनिकों की सलामती के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक है। मंदिर परिसर में देशप्रेम का माहौल बना रहा। बुजुर्गों और युवाओं ने दीप जलाकर प्रार्थना की। हमारे वीर सैनिक हर मोर्चे पर विजयी हों, इसका आशीर्वाद मांगा। लोगों ने हनुमान मंदिर में चालिसा का भी पाठ किया। इसके बाद जवानों की सलामती की दुआ मांगी। पुजारी नवनीत कुमार पांडेय व निपेंद्र कुमार ने कहा कि अब भारत को कोई डरा नहीं सकता है। हमारे जवान हर मुकाबला करने को तैयार हैं। आतंकी इस बात को अच्छे से समझ लें। हमारे जवान उनके ठिकानों पर घुसकर उन्हें मार सकते हैं। उन्हें संरक्षण देने वाले देश भी सावधान हो जाएं। नहीं तो भुगतने को तैयार रहें। रामचंद्रपुर बस स्टैंड में चर्चा का केंद्र बना रहा ‘ऑपरेशन सिंदूर : बिहारशरीफ, निज संवाददाता। रामचंद्रपुर बस स्टैंड में यात्रियों और दुकानदारों के बीच पूरे दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा होती रही। कोई सेना की रणनीति की तारीफ करता दिखा, तो कोई आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल प्रहार को लेकर भारत सरकार की प्रशंसा करता नजर आया। पटना जा रहे यात्री संजय कुमार सिंह ने कहा, हम गर्व से कहते हैं कि हमारे देश की सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। इसे ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठता, जवाब देना जानता है। हमारी चुप्पी को कोई कमजोरी न समझे। इतना सुनते ही बस चालक सनोज कुमार ने कहा कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई पहले ही होनी चाहिए थी। आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को एक होना चाहिए। किसी भी देश में आतंक के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इस पर पास बैठे यात्री नागेंद्र कुमार कहते हैं कि भारत ने धैर्य दिखाया है। हमेशा दुश्मनों ने पहल की है। अब हम चुप बैठने वालों में नहीं हैं। इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक से ही आतंकियों को खत्म किया जा सकता है। निहत्थे सैलानियों से धर्म और सिंदूर के नाम पर इस तरह की जघन्य अपराध को भुला नहीं जा सकता है। हमारे जवान बदला लेकर रहेंगे। 140 करोड़ भारतीय लोग जवानों की सलामती व भारत माता की रक्षा में लगे हुए हैं। मॉक ड्रिल से छात्रों को दी गई जीवनरक्षा की सीख बिहारशरीफ, एक संवाददाता। नईसराय गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल में शनिवार को मॉक ड्रिल कर छात्रों व उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्राचार्या पूनम कुमारी ने बच्चों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकट के समय सावधानी कैसे बरतनी है। बच्चों को सिखाया कि सायरन बजते ही सभी लाइटें बंद कर देनी चाहिए। मोमबत्ती या अन्य रोशनी के स्रोतों का इस्तेमाल नहीं करना है। घर के अंदर या कमरे के कोनों में रहना सुरक्षित है। बच्चों को पड़ोसियों की मदद करने के तरीके भी समझाए गए। स्कूल प्रशासन ने आपातकाल से निपटने की पूरी तैयारी पर जोर दिया। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी स्कूलों से मॉक ड्रिल आयोजित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह देशहित में जरूरी है। बच्चों ने उत्साह से प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और संकट में सतर्क रहने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि सीमाई इलाकों में यदि कोई संकट आता है, तो आम नागरिकों को भी तैयार रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं को बम विस्फोट, गैस रिसाव या हमले जैसी आपातकालीन परिस्थिति से खुद को सुरक्षित रखने की विधियां बताई गईं। बिंद बाजार :सेना के समर्थन की एकजुटता, लोगों ने लगाए जयकारे : बिंद, निज संवाददाता। बिंद बाजार में लोगों ने ‘जय हिंद और ‘वंदे मातरम के नारे लगाए। दुकानदारों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लोगों ने भारतीय सेनाओं की एकता, रणनीति और ताकत को सलाम किया। युवा हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे और देश के लिए कुछ कर गुजरने की भावना दिख रही थी। दिनेश राउत, विपीन कुमार समेत प्रमुख पंडितों ने कहा कि जब-जब देश पर संकट आया, भारतीय सेना ने उसे अपनी ताकत और हौसले से नाकाम किया है। पंडित आचार्य दिनेश झा कहते हैं हमारे सैनिक राष्ट्र के रक्षक हैं। वे सिर्फ सीमा की रक्षा नहीं करते, बल्कि भारतवर्ष की अस्मिता के प्रहरी हैं। उन्होंने बताया कि वे हर दिन अपने शिष्यों के साथ भारतीय जवानों की सलामती के लिए विशेष प्रार्थना करते हैं। महिलाओं ने भी देश की सेना के प्रति अपना गर्व जताया। संगीता देवी व अन्य ने कहा हम अपने बेटों को सैनिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। सीमा पर डटे सैनिकों की वजह से ही हम अपने घरों में चैन से रह पा रहे हैं। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने भी कहा कि देश की सेना हमारे परिवार की तरह है, उनके लिए हम रोज प्रार्थना करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।