Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTeenage Girl Assaulted in Fields Police File Case Against Suspect
खेत गई किशोरी से दुराचार की कोशिश
Kausambi News - सैनी कोतवाली के एक गांव की किशोरी खेतों की ओर गई थी, तभी संदीप ने उसे दबोच लिया और दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। मां ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 10 May 2025 11:00 PM

सैनी कोतवाली के एक गांव की किशोरी सात मई की शाम को खेतों की ओर गई थी। इसी दौरान मौका पाते ही अजुहा के संदीप पुत्र मंगल ने उसको दबोच लिया और दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर लोग भागकर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी की मां ने मामले की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार की रात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।