आग बरसाती गर्मी व उमस बढ़ने से परेशानी बढ़ी
Muzaffar-nagar News - इन दिनों गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दिन में अधिकतर लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बाजारों में भी ग्राहक कम नजर आ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।...

इन दिनों गर्मी काफी परेशान कर रही है। आसमान से आग बरसाती गर्मी व उमस बढ़ने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। दिन में बाजारों में भी इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखाई दे रहे हैं। बाजारो में शाम के समय रौनक लौटती है। इन दिनों गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है। तापमान में वृद्धि लोगों को परेशान कर रही है। तापमान भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन कम नजर आया, जबकि शाम होने पर ही बाजारों में रौनक दिखी।
शाम के समय ही लोग खरीददारी करने निकल रहे हैं। दिन में लोग अत्यधिक गर्मी होने के कारण बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। छोटे घरों में लोगों को भारी परेशानी इन दिनों अत्यधिक गर्मी व लू चलने के कारण घरों की दीवारें सुबह से ही तपने लगती हैं। छोटे घरों में दिन में अधिक तपिश बढ़ जाती है, जिस कारण उसमें रहने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक सप्ताह का तापमान तारीख अधिकम न्यूनतम 4 मई 34.9 21.2 5 मई 30.0 20.6 6 मई 33.3 21.0 7 मई 34.4 24.1 8 मई 36.0 25.5 9 मई 36.4 25.4 10 मई 36.6 26.0 11 मई 37.1 24.8
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।