कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत
Muzaffar-nagar News - कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का जोरदार स्वागत कैबिनेट मंत्री

उप्र के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का मुजफ्फरनगर आगमन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल के प्रतिष्ठान फॉर्च्यून ग्रांड पर स्वागत किया गया । प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने उप्र के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह को प्रभु श्री राम की प्रतिमा व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश में अपनी सक्रिय भूमिका से पार्टी के सभी महत्वपूर्ण अभियानों को सफलता से पूरा करेगा। उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा विजय का परचम लहराएगी । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ गौरव चौधरी,ब्लॉक प्रमुख गौरव पंवार , सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी,जानसठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी ,शाहपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी , मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, बिल्लू प्रमुख सहित जिला पंचायत सदस्य अमित रावल ,तुषार चौहान ,जोगेंद्र कला आदि एवं भाजपा पदाधिकारी व अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर गांधी नगर कालोनी में उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलेदव अग्रवाल के आवास पर भी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।