मुजफ्फरनगर : बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गेहूं की फसल को नुकसान
Muzaffar-nagar News - शुक्रवार सुबह मौसम में बदलाव आया और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। हालांकि, किसानों को अपनी गेहूं की फसल को नुकसान होने का डर है। अधिकतर फसलें कट चुकी हैं, लेकिन कुछ अभी भी खेतों में हैं। बारिश...

शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा। गुरुवार की रात्रि से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने लगी और बादल गरजने लगे। शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि जनपद में अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल कट चुकी है परंतु कुछ किसानों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है तो कुछ की कटी हुई खेतों में पड़ी है।
मौसम खराब होने से किसानों को गेहूं की फसल खराब होने का अंदेशा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।