Tribute to Senior Journalist Siddhinath Dubey Loss to Journalism and Brahmin Community कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा ने किया वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे की मृत्यु पर शोक प्रकट, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTribute to Senior Journalist Siddhinath Dubey Loss to Journalism and Brahmin Community

कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा ने किया वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे की मृत्यु पर शोक प्रकट

कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप ओझा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सिद्धिनाथ दुबे की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने इसे पत्रकारिता और ब्राह्मण समाज के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 2 May 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा ने किया वरिष्ठ पत्रकार सिद्धनाथ दुबे की मृत्यु पर शोक प्रकट

कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप ओझा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सिद्धिनाथ दुबे की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह पत्रकारिता के क्षेत्र में ही नहीं अपितु ब्राह्मण समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। सहज, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी दुबे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सजग प्रहरी के रूप में शहर के लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। उनका समाज अनंत काल तक ऋणी रहेगा। इस आशय की सूचना कोल्हान प्रमंडलीय ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता डीडी त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर दी। त्रिपाठी ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुण्यात्मा के लिए ईश्वर से मोक्ष की कामना की।

75 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार का गत बुधवार को निधन हो गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।