Tragic Drowning Incident at Sangam Ghat Two Youths Missing संगम घाट के यमुना पट्टी पर नहाते समय डूबे दो युवक, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Drowning Incident at Sangam Ghat Two Youths Missing

संगम घाट के यमुना पट्टी पर नहाते समय डूबे दो युवक

Prayagraj News - प्रयागराज में संगम घाट पर स्नान करते समय दो युवक, अजय कुमार और रौशन, गहरे पानी में डूब गए। अजय का शव शुक्रवार सुबह मिला, जबकि रौशन की तलाश जारी है। दोनों युवक बैरहना के निवासी और अच्छे दोस्त थे। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 2 May 2025 11:31 AM
share Share
Follow Us on
संगम घाट के यमुना पट्टी पर नहाते समय डूबे दो युवक

प्रयागराज। संगम घाट के यमुना पट्टी पर स्नान करते समय दो युवक डूब गए। बैरहना कीडगंज के दोनों युवक गुरुवार की रात स्नान करने गए थे। जहां गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 17 वर्षीय अजय कुमार का उतराया शव मिलने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक 18 वर्षीय रौशन की तलाश में जुटी है। कीडगंज थाना क्षेत्र के बैरहना निवासी अजय व रौशन दोनों गहरे दोस्त थे। दोनों बुधवार की रात संगम स्नान करने गए थे। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुटे रहे। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह अजय का उतराया शव मिला। दोनों युवकों के परिजन रोते-बिलखते पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि अजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं रौशन की स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।