शादी के दिन दुल्हन से ससुर ने मांगी ऐसी चीज, सुनते ही मच गया हंगामा, लड़की के पिता की हालत खराब
- हर माता-पिता अपने बेटी की शादी अच्छे से अच्छे तरीके से कराने की कोशिश करते हैं। कुछ अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हैं तो कुछ लोग जरूरत से ज्यादा भी दे देते हैं, लेकिन इसके बाद भी दहेजलोभी की डिमांड कम नहीं पड़ती है।

हर माता-पिता अपने बेटी की शादी अच्छे से अच्छे तरीके से कराने की कोशिश करते हैं। कुछ अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देते हैं तो कुछ लोग जरूरत से ज्यादा भी दे देते हैं, लेकिन इसके बाद भी दहेजलोभी की डिमांड कम नहीं पड़ती है। यूपी के फिरोजाबाद से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की शादी थी। शादी में लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार सारी तैयारियां की थीं। लड़की के परिवार वाले बेटी की शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे थे।
लड़की वालों ने बारात के स्वागत सत्कार में कोई कमी नहीं छोड़ रखी थी। लेकिन शादी के दिन आए एक फोन शादी की खुशियां काफूर कर दीं। फोन दूल्हे के पिता का था। ससुर ने दुल्हन को फोन करके 10 लाख रुपये दहेज की डिमांड कर दी। ये सुनते ही शादी वाले घर में हंगामा शुरू हो गया। लड़की के पिता कभी हालत खराब हो गई। आनन-फानन में लड़की का पिता दूल्हे के घर पहुंचा और अपनी व्यथा बताई लेकिन लड़के पक्ष ने एक न सुनी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
टीवी-9 भारतवर्ष मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला रसूलपुर थाने का है। यहां एक लड़की की 6 अप्रैल को शादी होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर बारात नहीं पहुंची। लेकिन शादी के दिन लड़के के पिता का दुल्हन के पास फोन आया। ससुर ने होने वाली बात से बात की और कहा कि अपने पिता से 10 लाख रुपये दहेज के देने के लिए कहो। ससुर की डिमांड सुनते ही मानों दुल्हन के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। दुल्हन ने फोन अपने पिता को पकड़ लिया। लड़की के पिता ने समधी से फोन पर अपनी मजबूरी बताई तो लड़के के पिता ने कहा कि अगर पैसा नहीं मिला तो वह बारात नहीं लाएगा और फिर फोन काट दिया। इसके बाद लड़की का पिता दूल्हे पक्ष के घर पहुंचा। यहां लड़के पक्ष से किसी ने दुल्हन पक्ष को तमाचा भी जड़ दिया। इसके बाद लड़की वाले सीधे थाने पहुंचे और पूरा मामला बताया।