BJP Active Members Conference Held in Kalpi to Promote Nation Building भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में सदस्यों ने लिया भाग, Orai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsBJP Active Members Conference Held in Kalpi to Promote Nation Building

भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में सदस्यों ने लिया भाग

Orai News - कालपी में भाजपा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन नारायण गेस्ट हाउस जोल्हूपुर मोड़ पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ता...

Newswrap हिन्दुस्तान, उरईThu, 10 April 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन में बड़ी संख्या में सदस्यों ने लिया भाग

कालपी। विधानसभा क्षेत्र के नारायण गेस्ट हाउस जोल्हूपुर मोड़ पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। बुधवार को को नारायण गेस्ट हाउस जोल्हूपुर मोड़ में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन राष्ट्र निर्माण के महान संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा, सामाजिक समरसता तथा सुशासन के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष कानपुर देहात राहुल अग्निहोत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश निगम,जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, जिलाध्यक्ष उर्वीजा दीक्षित, नरेन्द्र सिंह जादौन, नीरज द्विवेदी, राम अनुग्रह गुर्जर, विवेक, आशीष चतुर्वेदी, आशीष मिश्रा, सुबोध, अमित, अरविन्द, डा. सत्य प्रकाश कठेरिया, कुंवर, ज्ञान सिंह, भारत सिंह, सचिन त्रिपाठी, मोहन शुक्ला, दिवाकर शास्त्री समेत बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।