BJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Competitions and Seminars अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 31 तक, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsBJP Celebrates 300th Birth Anniversary of Rani Ahilyabai Holkar with Competitions and Seminars

अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 31 तक

Pilibhit News - भाजपा 20 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होलकर के जन्मत्रिशाब्दी वर्ष स्मृति अभियान का आयोजन करेगी। इसमें बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता, संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षक,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 20 May 2025 04:48 AM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होलकर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान 31 तक

रानी अहिल्याबाई होलकर जन्मत्रिशाब्दी वर्ष स्मृति अभियान बीस से 31 मई तक भाजपा मनााएगी। इसमें बालिकाओं द्वारा खेलकूद में दौड़ प्रतियोगिता करायी जायेगी। जिला कार्यालय भाजपा पर एक संगोष्ठी होगी। इसमें शिक्षक, चिकित्सक,अधिवक्तागण, व्यापारीगण एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रहेगी। जिला पदाधिकारी,सभी मोर्चा के पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर माता अहिल्याबाई की जीवनी पर आधारित एक प्रदर्शनी लगायेगी। इसी सिलसिले में बरखेड़ा विधायक व महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद के आश्रम पर बैठक का आयोजन कर चर्चा की गई। जिला संयोजक अमित अग्रवाल व सह संयोजक जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, सुषमा देवी, जिला मंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी स्वतंत्र देवल,सुमित गंगवार,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता मिश्रा, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सतनाम सिंह,सत्यपाल वर्मा,जिला महामंत्री युवा मोर्चा अमनदीप मिश्रा,जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पांडेय, नीतीश अग्रवाल मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।