रंगोली सजाकर पृथ्वी बचाने का दिया गया संदेश
Pilibhit News - मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने रंगोली सजाकर पृथ्वी की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 1970 से हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता...

मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरु में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों द्वारा रंगोली सजाकर पृथ्वी बचाने का संदेश दिया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापिका सय्यदा ने सभी बच्चों को बताया गया कि साल 1970 से हर साल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हर साल पृथ्वी दिवस मनाने के लिए एक खास थीम रखी जाती है। पृथ्वी दिवस 2025 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ब्रह्मांड है। पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना, प्रदूषण कम करना और ऊर्जा समेत संसाधनों की खपत को रोकना है। ऐसे में व्यक्ति अपने स्तर पर भी इस दिन को मनाने में योगदान दे सकता है। प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करें. रिसाइकिल करने पर जोर दें। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के समिति के सदस्यों ने स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन भी किया। कार्यक्रम का संचालन इको क्लब ने किया। सत्यदेव शाक्य,सरिता मिश्रा ने बच्चों की टीम द्वारा पौधे रोपित कराए। इको क्लब सदस्यों गौतम, भरत,स्वाति,नव्या,लवली,यामिनी, धीरज, नीशू, कनिका, पवन,नंदिनी, नैन्सी ,रचना मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।