Aradhana Mishra Mona Celebrates Birthday as Women s Empowerment Day in Sangipur महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मना विधायक का जन्मदिन, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsAradhana Mishra Mona Celebrates Birthday as Women s Empowerment Day in Sangipur

महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मना विधायक का जन्मदिन

Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर में विधायक आराधना मिश्रा मोना का जन्मदिन महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कांग्रेसियों ने केक काटा और कई महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 20 April 2025 10:32 PM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मना विधायक का जन्मदिन

सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक आराधना मिश्रा मोना का जन्मदिन रविवार को महिला सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया गया। लालगंज नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह की अध्यक्षता में घुइसरनाथ धाम में समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एंटी रोमियो टीम प्रभारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कांग्रेसियों ने केक काटा और सामाजिक महिला कार्यकत्रियों, महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। लालगंज तहसील और कैंप कार्यालय में भी जन्मदिन मनाया। इस दौरान सांगीपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन आराधना यादव, लालगंज की वार्डन वंदना पांडेय, शिक्षिका कामना उपाध्याय, महिला आरक्षी सुप्रिया, अखिलेश यादव को सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।