पति सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का केस
Pratapgarh-kunda News - जेठवारा के देवापुर सकली की प्रियंका की शादी धौरहरा गांव के सनी यादव से हुई। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। प्रियंका को सूरत ले जाकर भूखा रखा गया और जेवर लेकर मायके भेज दिया गया। उसने...

जेठवारा। थाना क्षेत्र के देवापुर सकली के अजीत यादव की बेटी प्रियंका की शादी छह फरवरी 2023 को इलाके के ही धौरहरा गांव के सनी यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लेने के बाद बारात ले गए। शादी के बाद प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के बाद उसे सूरत ले गए। वहां उसे कई दिन भूखा रखा गया। घर आने पर उसके जेवर लेकर मायके भेज दिया गया। अब उसे ससुराल नहीं ले जा रहे हैं। प्रियंका ने महिला थाने में पति सनी, ससुर किशनलाल, सास प्रेमा देवी, पति के फूफा नागेंद्र और मौसा संतोष यादव के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।