Controversial Social Media Post Against Delhi CM Rekha Gupta Sparks Outrage दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsControversial Social Media Post Against Delhi CM Rekha Gupta Sparks Outrage

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर में एक युवक ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की। भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लीलापुर थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पोस्ट ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 8 April 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

लक्ष्मणपुर, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर दिल्ली की सीएम के विरुद्ध एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। मामले में भाजपा काशीक्षेत्र की महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष ने लीलापुर पुलिस को तहरीर दी है। फेसबुक पर जितेंद्र यादव अगई लालगंज के अकाउंट से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इस पर भाजपा काशीक्षेत्र की महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कई महिलाओं के साथ लीलापुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि सात अप्रैल को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अगई गांव के जितेन्द्र यादव ने भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की छवि धूमिल करने के प्रयास में फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट किया। इससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रही है। साथ ही संगठन के कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है। एसओ अरुण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। उसे साइबर थाने को दिया गया‌ है। वहीं पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता ने साइबर थाने में दी तहरीर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए भाजपा नेता सुनील गोयल ने साइबर थाने में तहरीर दी है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सुनील गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता पर अपमानजनक पोस्ट लिखने वाले ने समाज की बेटी, महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई है। समाज मे उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।