Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsFire Destroys Wheat Crop in Sangipur Villagers and Fire Brigade Respond
गेहूं की चार बीघे फसल व यूकेलिप्टस की बाग जली
Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर में शुक्रवार को यशवंत सिंह की गेहूं की फसल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने गांव में विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन यशवंत की तीन बीघे और...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 29 March 2025 12:15 AM
सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भगौरा में शुक्रवार को दोपहर में लगभग एक बजे यशवंत सिंह के गेहूं की फसल के आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना पाकर जुटे गांव के लोग जब तक आग पर काबू पाते विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आग यशवंत सिंह के यूकेलिप्टस की बाग और पड़ोसी मनधर तिवारी व देशराज यादव के खेत को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग को काबू में तो कर लिया लेकिन तब तक यशवंत की तीन बीघे की फसल व यूके लिप्ट्स की बाग तथा मनधर तिवारी व देशराज की 15-15 बिस्वा फसल जल कर नष्ट हो चुकी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।