मानधाता शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने जियालाल, मंत्री पारसनाथ
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के मानधाता ब्लॉक में रविवार को जूनियर हाई स्कूल माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई का गठन हुआ। पर्यवेक्षक राकेश मिश्र और जिलाध्यक्ष शाह आलम की देखरेख में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष...
प्रतापगढ़, संवाददाता। मानधाता ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई का गठन किया गया। संगठन के पर्यवेक्षक राकेश मिश्र, राजमणि यादव, संगठन के जिलाध्यक्ष शाह आलम की देख रेख में सहमति के बाद नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर सभी को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक क्षेत्र में कामकाज के लिए अध्यक्ष जियालाल, मंत्री पद पर पारसनाथ, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, रिजवान खान, उपाध्यक्ष केशव प्रसाद, संयुक्त मंत्री भारत लाल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा सहित विभिन्न पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।