श्रमिकों को बताए गए अधिकार
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रम विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रमिकों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने श्रमिकों की...
प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रमिकों को उनके अधिकार बताए बताए गए। वक्ताओं ने श्रमिकों के लिए शासन से संचालित योजनाओं और उनका लाभ लेने का तरीका बताया। विश्व श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम मजदूर संगठन आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के अध्यक्ष लाला लाजपत राय, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर, महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। अतिथियों का स्वागत बैंक कर्मियों के नेता और जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल के महामंत्री एनपी मिश्र ने किया। वर्तमान में मजदूरों की दशा और दिशा के संबंध की जानकारी एटक के प्रांतीय सचिव हेमंत नंदन ओझा ने किया।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अवधेश कुमार ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था हमें श्रम से दूर कर रही है। आजादी के पूर्व जो श्रम कानून बने थे और भारतीय संविधान में जो मूलभूत अधिकार दिए गए थे उन्हें समाप्त किया जा रहा है। यदि मजदूर वर्ग में चेतना नहीं आई तो आने वाला दिन और दुरूह होगा। प्रभारी सहायक श्रम आयुक्त कुंवर सिंह ने श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व सहायक श्रमआयुक्त आशुतोष मिश्र ने विभिन्न श्रम कानून और श्रमिक अधिकारों की चर्चा की। कार्यक्रम में रामबरन सिंह, बेचन अली, निर्भय प्रताप सिंह, अमरनाथ यादव, माधुरी सिंह अध्यक्ष महिला आंगनबाड़ी संघ, राजमणि पांडेय आदि ने संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।