Mysterious Fire in Village Home Leaves Family in Distress रहस्यमयी आग से जल रहा घर का सामान, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsMysterious Fire in Village Home Leaves Family in Distress

रहस्यमयी आग से जल रहा घर का सामान

Pratapgarh-kunda News - वैशपुर के छेमीपुर धनीपुर गांव में एक घर में पांच दिनों से रहस्यमयी आग लग रही है। आग ने घर के सभी सामान को जलाकर राख कर दिया है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गांव में प्रेत बाधा के कारण आग...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 10 April 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
रहस्यमयी आग से जल रहा घर का सामान

वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मानधाता के छेमीपुर धनीपुर गांव के एक घर में पांच दिन से लग रही रहस्यमयी आग ने परिवार के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। घर गृहस्थी का सारा सामान अब तक जल चुका है। रहस्यमयी आग देकर आसपास के लोग भी हैरान हैं। उक्त गांव निवासी सूर्यप्रकाश तिवारी के घर में चार अप्रैल को अचानक आग लग गई। घर के लोगों ने उसे बुझा दिया लेकिन वे आग लगने कारण नहीं समझ सके। आग से पशुशाला, घर से करीब 300 मीटर दूर खेत में रखा भूसा भी जल गया। इसके बाद हर रोज आग लगने लगी। बुधवार को घर के भीतर आलमारी, बाक्स में रखे कपड़ों में आग लग गई। सूर्य प्रकाश के भतीजे रवींद्र ने बताया कि दो दिन पहले पुलिस वाले आए थे तो उनके सामने भी आग लग गई। पांच दिनों में कई बार आग लगने से को भी सामान सुरक्षित नहीं बचा है। कपड़े निकालते ही उसमें भी आग लग जा रही है। बुधवार को आग लगने की जांच के लिए एडीओ पंचायत काशी प्रसाद, लेखपाल मंशाराम, ग्राम प्रधान मुजम्मिल पहुंचे। गांव में प्रेत बाधा से आग लगने की चर्चा है। जिला अग्निशमन अधिकारी अतुल तिवारी ने जानकारी से इनकार किया। एसओ सुभाष यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी गांव गए थे लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।