Prayagraj Municipal Corporation Raises 50 Crore for Super Specialty Hospital via Municipal Bonds म्युनिसिपल बांड से नगर निगम को मिले 50 करोड़, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Municipal Corporation Raises 50 Crore for Super Specialty Hospital via Municipal Bonds

म्युनिसिपल बांड से नगर निगम को मिले 50 करोड़

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए म्युनिसिपल बांड के माध्यम से 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 23 कंपनियों ने बिड में भाग लिया और सबसे कम ब्याज दर पर बोली लगाई। नगर निगम को...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 1 May 2025 11:21 AM
share Share
Follow Us on
 म्युनिसिपल बांड से नगर निगम को मिले 50 करोड़

प्रयागराज। प्रयागराज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल निर्माण के लिए नगर निगम ने म्युनिसिपल बांड के माध्यम से 50 करोड़ रुपये जुटा लिए। प्रयागराज नगर निगम के म्युनिसिपल बांड की बुधवार को लखनऊ स्थित निकाय निदेशालय में बिड खोली गई। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की देखरेख में मयुनिसिपल बांड के प्रति बिडरों में जबर्दस्त उत्साह दिखाई पड़ा। डबल ए क्रेडिट वाले म्युनिसिपल बांड के लिए 23 कंपनी और संस्थाओं ने बोली लगाई। इलेक्ट्रॉनिक मंच के माध्यम से लगाई गई बोली कुल 221 करोड़ रुपये की बोली लगी। पांच बिडरों ने कम ब्याज पर बोली लगाई, जिसे स्वीकार कर ली गई।

नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि म्युनिसिपल बांड के बदले मिली राशि पर नगर निगम को 8.07 फीसदी सालाना ब्याज देना होगा। उन्होंने ने बताया कि प्रदेश में लखनऊ, गाजियाबाद और आगरा ने म्युनिसिपल बांड जारी किया। सबसे कम प्रयागराज नगर निगम को ब्याज देना होगा। आगरा नगर निगम के म्युनिसिपल बांड के बदले 8.15 फीसदी ब्याद देना होगा। बांड के बदले मिली राशि दो दिन में नगर निगम के खाते में हस्तांतरित होगी। बिड के दौरान नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, विशेष सचिव नगर विकास अरुण प्रकाश, अनु सचिव मोहममद वासिफ, बांड कंसलटेंट अनुराग अरुण, मर्चेंट बैंकर वैभव जैन आदि मौजूद रहे। इसी वर्ष महाकुम्भ में 22 जनवरी को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल समूह ने प्रयागराज के साथ वाराणसी और आगरा नगर निगम को म्युनिसिपल बांड जारी करने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद म्युनिसिपल बांड का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के पास भेजा। सेबी से हरी झंडी मिलने के बाद बांड जारी करने का निर्णय लिया गया। बांड से मिलने वाली राशि से नगर निगम नैनी में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। अस्पताल का संचालन ट्रिपल पी मॉडल पर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।