Protest in Prayagraj Against Notices on University Professor and False FIR on Folk Singer नेहा पर दर्ज झूठी एफआईआर हो रद्द, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsProtest in Prayagraj Against Notices on University Professor and False FIR on Folk Singer

नेहा पर दर्ज झूठी एफआईआर हो रद्द

Prayagraj News - प्रयागराज में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, ऐपवा और आरवाईए ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर लखनऊ विवि की सहायक आचार्य डॉ. मद्री काकोटी के खिलाफ कारण बताओ...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 3 May 2025 08:24 PM
share Share
Follow Us on
नेहा पर दर्ज झूठी एफआईआर हो रद्द

प्रयागराज, संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा), इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मांग की कि लखनऊ विवि की सहायक आचार्य डॉ. मद्री काकोटी के खिलाफ जारी किए गए कारण बताओ नोटिस और लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर को रद्द किया जाए। सोनू यादव ने कहा कि पहलगाम में हमला सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक थी। इस अवसर पर सुनील मौर्य, शशांक अनिरुद्ध, विवेक सुल्तानवी, शिवरतन, विश्वेंद्र आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।