Theft in Dhuman Ganj Jitendra Dev Singh s Home Raided Valuables Stolen चोरों ने राजरूपपुर के सूने घर का ताला चटकाया, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTheft in Dhuman Ganj Jitendra Dev Singh s Home Raided Valuables Stolen

चोरों ने राजरूपपुर के सूने घर का ताला चटकाया

Prayagraj News - धूमनगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जितेन्द्र देव सिंह के घर में चोरों ने वारदात की, जब वह नोएडा में अपने बेटे के पास थे। पड़ोसी ने सूचित किया कि उनके घर का ताला टूटा है। घर से 20...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 8 April 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
चोरों ने राजरूपपुर के सूने घर का ताला चटकाया

धूमनगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने अब राजरूपपुर के जितेन्द्र देव सिंह के घर में वारदात की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पत्नी के साथ नोएडा बेटे के घर गए थे। 24 मार्च को पड़ोसी सविता ने फोन कर बताया कि आप के घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर लौटे। घर में पूरा सामान बिखरा था। तीन बक्सों, आलमारी का ताला टूटा था। 20 हजार रुपये, तीन सोने की अंगूठी, कपड़े समेत अन्य कीमती सामान गायब थे। स्टोर रूम का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया था। धूमनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।