Tragic Boat Capsize at Sangam One Woman Dies Seven Rescued संगम के किला घाट पर पलटी नाव, महिला की गई जान, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsTragic Boat Capsize at Sangam One Woman Dies Seven Rescued

संगम के किला घाट पर पलटी नाव, महिला की गई जान

Prayagraj News - संगम क्षेत्र के किला घाट पर एक नाव पलट गई, जिससे आठ श्रद्धालु जल में गिर गए। 67 वर्षीय शशि जैन की डूबने से मौत हो गई। नाव में सवार अन्य श्रद्धालुओं को बचा लिया गया। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 16 March 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
संगम के किला घाट पर पलटी नाव, महिला की गई जान

संगम क्षेत्र के किला घाट पर रविवार को नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार आठ श्रद्धालु जल में गिर गए। एक महिला की डूबने से मौत हो गई। नाविकों और पुलिस ने सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। सहारनपुर निवासी अशोक जैन अपनी पत्नी शशि जैन व परिवार के अन्य लोगों के साथ संगम स्नान के लिए आए थे। नाविक आलोक निषाद के मुताबिक नाव में बैठते समय एक ओर नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाविक संतुलन बनाने का प्रयास किया, लेकिन नाव पलट गई। नाविक आलोक ने पांच वर्षीय बच्चे और एक महिला को बचाया। लेकिन 67 वर्षीय शशि जैन डूबने लगीं। पुलिस ने उन्हें जल से बाहर निकाला। जल पुलिस ने तुरंत अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी के मुताबिक सात श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घाट पर ही दिया गया सीपीआर

श्रद्धालुओं के साथ एक डॉक्टर भी मौजूद थे। 67 वर्षीय शशि जैन की हालत गंभीर हो गई थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को सीपीआर दी। लेकिन हालत गंभीर होने पर स्वरूप रानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।