छात्रों, नौजवानों को संघ की शाखा से भाऊराव ने जोड़ा: प्रो. राजाराम
Prayagraj News - प्रयागराज में मंगलवार को संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह भाऊराव देवरस की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों की चर्चा की। प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि भाऊराव ने संघ...

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में उत्तर प्रदेश में पहली बार संघ शाखाओं को विस्तार देने वाले संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह भाऊराव देवरस की पुण्यतिथि केशव नगर के ज़ीरो रोड में मंगलवार को मनाई गई। वक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संघ के काम को हर जिले तक फैलाने का श्रेय भाऊराव देवरस को है। वे श्रेष्ठ चिंतक तथा इतिहास के मर्मज्ञ थे। उन्होंने जापान की यात्रा की तथा वहां के अनुभवों से भारत को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।
शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती जैसे विशाल संगठन को खड़ा किया। छात्रों और नौजवानों में संघ को लोकप्रिय बनाया। सादा जीवन उच्च विचार उनके जीवन का आदर्श था। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि भाऊराव देवरस ने उस समय संघ कार्य को विस्तार दिया जब लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जानते ही नहीं थे। राम गोपाल अग्निहोत्री, मिल्कियत सिंह बाजवा ने भी विचार प्रकट किए। नगर संघ चालक राजेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन तथा बौद्धिक प्रमुख सतीश ने संचालन किया। कार्यक्रम में विष्णु, अमित, ज्योति, अनिल, अरुण, लक्ष्मी नारायण, रामप्रकाश, राजेश, अग्रेश, विनोद, कमलेश, गिरीश, उदय, रवि किशन उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।