Woman Faces Extortion in Construction Case Demanded 6 Lakh Rupees रंगदारी न देने पर घर की शटरिंग गिराई, धमकी, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsWoman Faces Extortion in Construction Case Demanded 6 Lakh Rupees

रंगदारी न देने पर घर की शटरिंग गिराई, धमकी

Prayagraj News - रंगपुरा क्षेत्र की सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने उसके मकान के निर्माण के लिए 6 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उसके घर की शटरिंग गिरा दी। सुनीता ने फाफामऊ...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 17 April 2025 08:02 PM
share Share
Follow Us on
रंगदारी न देने पर घर की शटरिंग गिराई, धमकी

फाफामऊ, संवाददाता। रंगपुरा क्षेत्र की एक महिला घर का निर्माण करा रही है। रंगपुरा के कुछ दबंगों ने उससे मकान बनाने के एवज में छह लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर निर्माणाधीन घर की शटरिंग गिरा दी। धमकाते हुए भाग गए। भुक्तभोगी महिला ने आरोपियों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रंगपुरा मोहल्ले की रहने वाली सुनीता देवी का आरोप है कि उसके पति यशवंत बाहर नौकरी करते हैं। बुधवार को वह रंगपुरा में अपने मकान का निर्माण करवा रही थी। निर्माणाधीन मकान पर शटरिंग का कार्य चल रहा था तभी रंगपुरा के भोला नाथ और असीम कुमार आए और तमंचा दिखाते हुए मकान का आगे निर्माण कार्य कराने के लिए 6 लाख रुपया रंगदारी की मांग किया। सुनीता ने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके निर्माणाधीन मकान की शटरिंग तोड़कर गिरा दी। पुलिस ने सुनीता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।