Stone Attack on Teen in Lalganj Sparks Tensions Between Communities बच्चों के विवाद में पत्थर मारकर घायल किया , Raebareli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRaebareli NewsStone Attack on Teen in Lalganj Sparks Tensions Between Communities

बच्चों के विवाद में पत्थर मारकर घायल किया

Raebareli News - लालगंज में सोमवार शाम एक किशोर पर धार्मिक स्थल से पत्थर फेंका गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना ने तनाव पैदा कर दिया और दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने मामले को संभाला और दोनों पक्षों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीMon, 14 April 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
बच्चों के विवाद में पत्थर मारकर घायल किया

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के स्टेशन रोड स्थित रामलीला मैदान वाली गली में सोमवार शाम बच्चों के बीच हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। दोस्त दोस्त से मिलकर लौट रहे किशोर पर धार्मिक स्थल की छत से पत्थर से हमला कर दिया। इसमें किशोर घायल हो गया। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामला संवेदनशील हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। कस्बा निवासी 14 वर्षीय किशोर सोमवार रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था। तभी पास स्थित धार्मिक स्थल की छत से एक 11 वर्षीय बच्चे ने उस पर पत्थर फेंक दिया। इससे किशोर के पैर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते माहौल और संवेदनशील हो गया। तमाम नेता कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया। कोतवाली में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों का आपसी विवाद था। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी समेत चार लोगों कोतवाली ले लाई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई। शांति व्यवस्था बनी हुई है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।