BJP s Harish Gangwar Advocates One Nation One Election for Economic Strength and Unity सैनिकों के पराक्रम और शौर्य से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsBJP s Harish Gangwar Advocates One Nation One Election for Economic Strength and Unity

सैनिकों के पराक्रम और शौर्य से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं

Rampur News - भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सैनिकों के पराक्रम से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के मुद्दे पर एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया। गंगवार ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSun, 11 May 2025 03:59 AM
share Share
Follow Us on
सैनिकों के पराक्रम और शौर्य से सुरक्षित हैं देश की सीमाएं

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि सैनिकों के समर्पण, पराक्रम और शौर्य से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह देश का प्रत्येक नागरिक एकजुट है, उसी तरह से एक राष्ट्र, एक चुनाव के मुददे पर भी देश को एकजुटता दिखानी होगी। इससे न सिर्फ भारत आर्थिक रूप से समृद्ध होगा, बल्कि सशक्त भी होगा। एक राष्ट्र, एक चुनाव की दिशा में भाजपा की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को ग्राम काशीपुर में सम्मेलन हुआ, जिसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश आतंक का दंश झेल रहा है।

आए दिन होने वाले आतंकी हमलों में कितने देश बेकसूर नागरिक अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन, इस बार देश के बीच सिपाही आतंक के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ चुके हैं। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव से होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सैदनगर ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, विकास दीक्षित, सुखदेव चीमा, ओमप्रकाश सैनी, पूजा पाल, कांता प्रसाद लोधी, अजय सैनी, कुलदीप सिंह पन्नू, ओमप्रकाश लोधी, वीरपाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।