पालकी साहिब का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Rampur News - गुरु तेग बहादर साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा संत भाई जी से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह फेरी विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। फेरी के बाद शबद कीर्तन और गुरु का...

गुरु तेग बहादर साहिब जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा सिविल लाइंस से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर श्री गुरु गोविंद सिंह पार्क, मंदिर वाली गली से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा होते हुए गुरु नानक दरबार गेट से वापस गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के बाद निशान साहिब के चोला बदलने की सेवा हुई। गुरुद्वारे प्रांगण में शबद कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर भी बरता। प्रभात फेरी में संगत पालकी साहिब को कंधों पर लेकर चल रही थी और उसके आगे पंच प्यारे,निशानची चल रहे थे साथ ही छोटे छोटे बच्चों ने भी पंच प्यारे का रुप धारण कर रखा था। बच्चों ने गतका पार्टी में करतब दिखाए। प्रभात फेरी में श्री सुखमनी सेवा समिति का शब्दी जत्था एवं स्त्री सत्संग सभाओं एवं नाम सिमरन जत्था शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के मार्ग में स्वागत पालकी साहिब का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण हुआ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार के प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह एवं गुरजीत सिंह आहुजा द्वारा पालकी साहिब का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में सेंवा देने वाले जत्थों और संगतो को गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवाओं में गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरचरण सिंह आहूजा, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, अमरजीत सिंह, महेंद्र सिंह होरा, राधेश्याम अरोड़ा, जसमीत सिंह ,तरनदीप सिंह ग्रोवर, रविंद्र सिंह , हरीश अरोड़ा, हरपाल सिंह ,पपेंद्र सिंह , संतोख सिंह, धनवंत सिंह , प्रेम अरोड़ा, गुरजीत सिंह,हरजीत सिंह बॉबी, राज सिंह ,प्रभजोत सिंह एवं मुख्य ग्रंथि सेवा सिंह ,राजा सिंह ,परमजीत सिंह ,अवतार सिंह लाडी ,जसमीत सिंह वीर, सचिन सिंह, दलेर सिंह आदि शमिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।