Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsFarmers Worried as Weather Changes Suddenly with Storm and Clouds
बादल देख किसानों की बढ़ी चिंता
Rampur News - मौसम में अचानक परिवर्तन से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को आंधी आई और बादल छा गए। किसान गेहूं की कटाई में लगे हैं, लेकिन मौसम खराब होने से फसल के नुकसान का डर सताने लगा है। पिछले दिनों भी आंधी...
Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरThu, 17 April 2025 12:50 PM

मौसम में बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार सुबह को अचानक से मौसम परिवर्तित हुआ और आंधी आ गई। इसके बाद सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। आसमान में बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान गेहूं की कटाई और मड़ाई के काम में लगे हुए हैं। मौसम बदलने के बाद किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। इससे पहले बीते दिनों आंधी और बारिश के बाद किसानों को गेहूं की फसल का नुकसान हुआ था। अब आसमान में बादल छाने से बारिश की संभावना लग रही है। इससे किसान चिंता में हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।