वीसीबी बदलने के चलते पांच घंटे बत्ती रही गुल
Rampur News - शाहबाद, संवाददाता।च घंटे सप्लाई नहीं मिल सकी। इससे लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि ये वीसीबी नगर की सप्लाई से संबंधित नहीं थी। भीतरगां

फ्लैश ओवर के चलते वीसीबी में आग लगने से मंगलवार को तीन घंटे सप्लाई बाधित रही। अब इसी वीसीबी को बदलने की वजह से पांच घंटे सप्लाई नहीं मिल सकी। इससे लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि ये वीसीबी नगर की सप्लाई से संबंधित नहीं थी। भीतरगांव सबस्टेशन में लगी वीसीबी में आग लग गई थी। इस वीसीबी से नगर के नलकूपों को सप्लाई दी जाती थी। लेकिन दूसरी वीसीबी भी आग न पकड़ ले, इस वजह से नगर को सप्लाई वाली वीसीबी को भी बंद रखना पड़ा था। यही हाल बुधवार को वीसीबी बदलने के दौरान रहा। तकनीकी वजहों से नगर की सप्लाई वाली वीसीबी भी बंद रही। इससे पांच घंटे बत्ती गुल रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।