Weather Changes Dramatically Rain and Temperature Drop in District सुबह में बरसे बादल, दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsWeather Changes Dramatically Rain and Temperature Drop in District

सुबह में बरसे बादल, दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप

Rampur News - जिले में शुक्रवार को मौसम अचानक बदला। सुबह बादल और बूंदाबांदी से तापमान 22 डिग्री से घटकर 19 डिग्री हो गया, जिससे गर्मी में राहत मिली। हालांकि, दोपहर होते ही धूप निकली और तापमान 40.2 डिग्री तक पहुंच...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरSat, 17 May 2025 06:01 AM
share Share
Follow Us on
सुबह में बरसे बादल, दोपहर में निकली चिलचिलाती धूप

जिले में शुक्रवार को मौसम बदला-बदला नजर आया। सुबह में अचानक से आसमान में बादल हुए और मामूली रूप में बूंदाबांदी भी हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोपहर के समय बिल्कुल साफ हो गया और चिलचिलाती धूप में गर्मी का अहसास हुआ। सुबह में आठ बजे तक मौसम सामान्य था। इसके बाद आसमान में बादल आए और तेज गरज होने लगी। ऐसा लगने लगा कि मानो पूरे दिन इंद्रदेव बरसेंगे। कुछ पल में जिले के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। बूंदाबांदी होने से तापमान तीन डिग्री तक कम हो गया। सुबह में जहां तापमान 22 डिग्री के करीब रहता था।

बूंदाबांदी में यह तापमान 19 डिग्री के आसपास था। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिली और सुहाने का मौसम का लोगों ने आनंद लिया। बूंदाबांदी के बीच स्कूलों में बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। हालांकि, कुछ देर तक बरसने के बाद बादल थम गए और दोपहर होते-होते बादल छंट गए। इसके बाद आसमान से चिलचिलाती हुई धूप निकली। इस वजह से तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। हालांकि पिछले दिन के मुकाबले शुक्रवार को जिले के तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पूर्वी विक्षोभ के आने से मौसम बदला है। शनिवार को भी जिले में हल्की बारिश की संभावना है। 18 को मौसम साफ रहेगा। 19 और 20 को बादल बरसेंगे। तापमान एक नजर में -40.2 डिग्री तक रहा अधिकतम तापमान -25.4 डिग्री तक रहा न्यूनतम तापमान -10 किमी.प्रतिघंटा की गति से चलीं हवाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।