Bhagirath Jayanti Celebration Education and Social Reform Emphasized महाराज भगीरथ जयंती मनाई गई, समाज विकास और शिक्षा पर दिया जोर , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBhagirath Jayanti Celebration Education and Social Reform Emphasized

महाराज भगीरथ जयंती मनाई गई, समाज विकास और शिक्षा पर दिया जोर

Saharanpur News - सहारनपुर में सोमवार को सूर्यवंशी महाराज भगीरथ जयंती महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा और नारी सशक्तिकरण के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 19 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
महाराज भगीरथ जयंती मनाई गई, समाज विकास और शिक्षा पर दिया जोर

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में सोमवार को सूर्यवंशी महाराज भगीरथ जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें महाराजा भगीरथ के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गंगा और महाराज भगीरथ के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महोत्सव में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सैनी ने समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और माता सावित्री बाई फुले के जीवन और कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि फुले दंपती ने समाज में शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और समानता की अलख जगाई थी, जिसे आज भी अपनाने की आवश्यकता है।

राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी ने समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराज भगीरथ जैसे महापुरुषों ने न केवल समाज के लिए तपस्या की बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के इतिहास को जानें और उसी मार्ग पर चलें। कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सैनी ने महाराज भगीरथ को महान तपस्वी, दंड संकल्पी और प्रजा पालक बताते हुए कहा कि भगीरथ ने तपस्या के बल पर गंगा को धरती पर लाकर समस्त मानवता का कल्याण किया। कार्यक्रम में विशाल सैनी समिति के प्रदेश अध्यक्ष पदम सैनी, उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ के निर्देशक विजय सैनी, जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशाल सैनी समिति के संरक्षक प्रोफेसर देवेंदर सैनी ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।