BJP Leader Advocates Simultaneous Elections for National Development बार बार चुनाव होना देश के विकास में ब्रेकर: सुनील बंसल, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Leader Advocates Simultaneous Elections for National Development

बार बार चुनाव होना देश के विकास में ब्रेकर: सुनील बंसल

Saharanpur News - देवबंद में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बार-बार चुनाव होना देश के विकास में रुकावट है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि देश में एक साथ चुनाव हों, तो यह न केवल आर्थिक बचत करेगा, बल्कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 4 May 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
बार बार चुनाव होना देश के विकास में ब्रेकर: सुनील बंसल

देवबंद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बार बार चुनाव होना देश के विकास में ब्रेकर के समान है। कहा कि अगर हम चाहते है कि देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और लोकतंत्र मजबूत हो, तो इसके लिए देश में एक साथ चुनाव होना आवश्यक है। एक चुनाव से भारत विकसित होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनेगा। मेपल्स एकेडमी प्रांगण में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा आयोजित कराए गए एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि बार बार चुनाव होने से समय के साथ देश के धन की बर्बादी है।

कहा कि वर्ष 1995 से लेकर 2025 तक कोई भी साल ऐसा नहीं है, जिसमें चुनाव न हुआ हो। कहाकि एक वोटर पर लगभग एक हजार 400 रुपये खर्च होता है। यदि बार बार चुनाव न होकर केवल एक बार चुनाव हो तो सारा खर्च बचेगा और यह पैसे को देश के विकास में खर्च किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव होने से राजनीति और परिवारवाद को भी बढ़ावा मिलता है। यदि चुनाव एक साथ हो तो इससे परिवारवाद की राजनीति करने वाले दलों पर लगाम लगेगी। बंसल ने कहा कि बार बार चुनाव होने के चलते वोटरों में भी उदासीनता बढ़ रही है। अशोक श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक मोदी वर्सेज खान मार्केट गैंग का विमोचन किया। संचालन प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी ने किया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनिवाल, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, एमएलसी अशोक कटारिया, गंगोह विधायक किरत सिंह, रामपुर विधायक देवेंद्र निम, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, सहारनपुर शहर विधायक राजीव गुंबर, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम, मेयर डा. अजय कुमार, जामिया तिब्बिया देवबंद के प्रबंधक डा. अनवर सईद नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, शिवराज सिंह रोड, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, सभासद मनोज सिंघल और गन्ना समिति चेयरमैन उपेंद्र चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।