ASP Divyanjali Kumari Leads Meeting on Pending Cases and Crime Prevention नियमित वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsASP Divyanjali Kumari Leads Meeting on Pending Cases and Crime Prevention

नियमित वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी

रामनगर में एएसपी दिव्यांजलि कुमारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लंबित मामलों, कुर्की जब्ती और वारंट निष्पादन पर चर्चा हुई। एएसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराध रोकने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 4 May 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
नियमित वाहन जांच अभियान में लाएं तेजी

रामनगर। एएसपी दिव्यांजलि कुमारी ने शनिवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लंबित मामलों की स्थिति, कुर्की जब्ती व वारंट निष्पादन की प्रगति पर चर्चा की गई। एएसपी सुश्री दिव्यांजलि ने इसमें तेजी लाने के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी जरूरी निर्देश एएसपी ने दिया। वही अपराध पर रोक थाम के लिए रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने समेत अन्य जरूरी करने पर भी जोर दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी जरूरी तैयारी में जुट जाने के निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को लिए गए। बैठक में नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश भी थानाध्यक्षों को दिया गया।

बैठक में अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, रामनगर थानाध्यक्ष ललन कुमार, गोवर्धना से गणेश प्रसाद , गोबरहिया थानाध्यक्ष रामानंद साह, सेमरा से वाल्मीकि प्रसाद, चिउटाहा थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह, बथवडिया थानाध्यक्ष कामेश कुमार, लौकरिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।