महिलाओं ने निकाली जल कलश यात्रा
Saharanpur News - श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री विष्णु को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने जलकलश यात्रा निकाली, जिसमें गंगाजल से भरे कलश लिए भक्ति गीत गाती हुई चल रहीं...

श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में भगवान श्री विष्णु को समर्पित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का बुधवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। श्रीमद्भागवत कथा से पहले महिलाओं ने जलकलश यात्रा निकाली। इस यात्रा में महिलाओं ने गंगाजल से भरे कलशों को सिर पर रखकर शोभायात्रा की। यात्रा में शामिल महिलाओं ने पीले वस्त्र पहने और भक्ति गीत गाए मोहल्ला हजारा स्थित श्री दुर्गा मंदिर से बैंडबाजों की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए भक्ति गीत गाती हुई चल रहीं थीं। विधायक मुकेश चौधरी, पंडित अनिल कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर चौधरी श्रवण खापरा,अरविंद भाटला, राधेश्याम पंवार, ऋषिपाल रोहिला, मास्टर राकेश शर्मा,प्रकाश चंद धीमान, राजकुमार शर्मा ,प्रेमनाथ गुंबर, देशबंधु शर्मा, पवन कांबोज, मंगत रल्हन, शिवशील महेश्वरी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।