भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैंडबाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
Saharanpur News - सहारनपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड सब्जी मंडी से हुआ, जिसमें युवा फरसे लहराते और डीजे की धुन पर नाचते हुए शामिल हुए। राजनीतिक...

सहारनपुर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर महानगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों व झांकियों के साथ निकाली शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सामाजिक संगठनों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे। परशुराम सामाजिक संस्था के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ दिल्ली रोड सब्जी मंडी से किया। यात्रा में सबसे युवा भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे। उसके पीछे डीजे चल रहा था, जिसकी धुन पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए पहले से ही स्टॉल लगाए गए थे। शोभा यात्रा पहुंचने पर सभी स्टॉलों पर पुष्पवर्षा कर और माल्यर्पाण कर स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा कलक्ट्रेट चौक,दीवानी तिराहा, कोर्ट रोड, घंटाघर, रेलवे मार्ग होते हुए जनमंच पहुंची जहां यात्रा को विराम दिया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विनोद शर्मा, पंडित अभिषेक कृष्णात्रे, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा,राहुल शर्मा, मोनू पंडित, आशु पंडित आदि रहे। युवाओं ने लहराए फरसे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवा डीजे की धुन पर नाचते, गाते चल रहे थे। इनमें से कई युवाओं के हाथों में फरसे भी थे। जिन्हें वो बार-बार हवा में लहरा रहे थे। खास बात है कि फरसा भगवान परशुराम का शस्त्र था। --- भाजपाइयों ने किया स्वागत कोर्ट रोड पर शोभा यात्रा पहुंचने पर भाजपाइयों ने नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर डॉक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में यात्रा का पुष्पवर्षा कर और माल्यर्पाण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री योग चुग, किशोर शर्मा, हनी वर्मा, गोपाल मेहंदीरता, शशि वालिया, नरेश धनकर, नीरज बलिया, जसबीर मोगा, अजय सिंह खटाना, गोपाल दास, जयवीर राणा आदि रहे। सपाइयों ने किया स्वागत भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा का सपाइयों ने कोर्ट रोड पर पुष्पवर्षा कर और माल्यर्पाण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी अभिषेक टिंकू अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, महानगर उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा , युवजन सभा महानगर अध्यक्ष वासिल तोमर , शुभम शर्मा , मोहित यादव , शुभम थापा , रवि कश्यप , राजू शर्मा , निकुंज शर्मा , गुरविंदर बजाज, आदि रहे!
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।