Haryana Assembly Elections Police Tighten Security at UP Border Ahead of October 5 Vote सरसावा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग , Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsHaryana Assembly Elections Police Tighten Security at UP Border Ahead of October 5 Vote

सरसावा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

Saharanpur News - हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरSun, 15 Sep 2024 09:02 PM
share Share
Follow Us on
सरसावा बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। रविवार सुबह पुलिस ने उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर नाका लगाकर हरियाणा की और आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान सुबह करीब 10 बजे से शुरू किया गया, तो देर शाम तक चला। इस बीच पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों को चेक किया। चार पहिया वाहनों में रखे सामान को भी पुलिस ने चेक किया। जिससे उसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु के साथ नकदी तो नहीं है। चेकिंग के दौरान भले ही पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक वस्तु न मिली हो, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं उसी के मध्य नजर आज पुलिस ने बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन इस दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु और नकदी नहीं मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।