Saharanpur s 100-Day TB Campaign 6 19 Lakh Screened 4309 Positive Cases Found टीबी अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने हर घंटे 258 मरीजों की जांच, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur s 100-Day TB Campaign 6 19 Lakh Screened 4309 Positive Cases Found

टीबी अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने हर घंटे 258 मरीजों की जांच

Saharanpur News - सहारनपुर में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने 6.19 लाख संदिग्ध मरीजों की जांच की। इस दौरान 4309 मरीजों में टीबी पॉजिटिव पाया गया। प्रतिदिन औसतन 43 नए मरीजों की पहचान हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरFri, 9 May 2025 01:52 AM
share Share
Follow Us on
 टीबी अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने हर घंटे 258 मरीजों की जांच

सहारनपुर टीबी जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ सहारनपुर में 100 दिवसीय अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने काफी सक्रियता दिखाई। विभागीय आंकड़ों की बात करें तो इस अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने हर घंटे औसतन 258 मरीजों की जांच की। कुल 6.19 लाख संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से केवल 0.70 प्रतिशत मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। टीबी दिवसीय अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की, तो 4309 मरीज टीबी पॉजिटिव मिले। कर्मियों द्वारा प्रतिदिन छह हजार से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच हुई। अभियान में 1.19 लाख से अधिक मरीजों के एक्स-रे किए गए।

एक्स-रे से गंभीर मरीजों की पहचान आसान हुई और समय रहते इलाज की प्रक्रिया शुरू की जा सकी। औसतन प्रतिदिन 43 मरीज टीबी पॉजिटिव पाए गए, जो विभाग के लिए चिंता का विषय है। शासन द्वारा जारी रैंकिंग में सहारनपुर को प्रदेश भर में 25वां स्थान मिला है। यह उपलब्धि जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिन्होंने शहरी और ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों की जांच की और उन्हें जागरूक भी किया। अब अगली चुनौती यह है कि इन पॉजिटिव मरीजों का समुचित इलाज हो और समय पर उनका फॉलोअप लिया जाए। टीबी अभियान में 25वें पायदान पर रहा सहारनपुर शासन द्वारा जारी 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सहारनपुर जनपद को 25वां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में 6.19 लाख से अधिक संदिग्ध मरीजों की जांच की गई और एक लाख से अधिक मरीजों के एक्स-रे कराए गए। अधिकारियों की माने तो यह स्थान स्वास्थ्य विभाग की मेहनत, सतर्कता और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है। प्रतिदिन स्वास्थ्यकर्मियों को मिले 43 टीबी मरीज टीबी उन्मूलन अभियान के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रतिदिन औसतन 43 मरीज टीबी पॉजिटिव मिले, जोकि गंभीर चिंता का विषय है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नियमित जांच और जागरूकता के जरिए मरीजों की पहचान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, लेकिन यह भी स्पष्ट है कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए इलाज के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता और सतत निगरानी की आवश्यकता है। 0-वर्जन -100 दिवसीय टीबी अभियान में जिले को 25वीं रैंक हासिल हुई है। अभियान के दौरान 6.19 लाख संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, इस दौरान 4309 टीबी पॉजिटिव मिले। सभी मरीजों को पंजीकृत कर ईलाज शुरू कर दिया गया है। -डॉ सर्वेश, जिला क्षय रोग अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।