9-Day Yagna Concludes at Shani Dev Temple in Muradabad with Community Feast नौ दिवसीय यज्ञ समापन के बाद किया गया भंडारा, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal News9-Day Yagna Concludes at Shani Dev Temple in Muradabad with Community Feast

नौ दिवसीय यज्ञ समापन के बाद किया गया भंडारा

Sambhal News - मुरादाबाद रोड के महानंदपुरम स्थित शनि देव मंदिर में 9 दिवसीय यज्ञ का समापन पूर्णआहुति के साथ हुआ। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ की शुरुआत...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलThu, 12 June 2025 04:47 AM
share Share
Follow Us on
नौ दिवसीय यज्ञ समापन के बाद किया गया भंडारा

मुरादाबाद रोड के महानंदपुरम के शनि देव मंदिर में 9 दिवसीय यज्ञ का बुधवार को पूर्णआहुति के साथ समापन हुआ। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को यज्ञ और श्री राम कथा की शुरुआत करके। बुधवार को यज्ञ शाला की परिक्रमा लगाई गई। संरक्षक व पुजारी चकोलर वाले बाबा और आचार्य आशीष रामानुजदास ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन किया गया। इसके बाद शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें सुनीता मिश्रा, भूमिका मिश्रा, तुलसी देवी, राजकुमारी, पवन कुमार सिंह, सीमा रानी, सुनील चौहान, रेखा देवी, निशू चौहान, संगीता देवी, दलपत सिंह, रेखा देवी,रामगोपाल, अंजू देवी, चेतन मिश्रा, संजय चौहान, नीलम देवी, इंद्रपाल शर्मा, सोमवती शर्मा आदि ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।