सरकारी स्कूलों में होगा 7 दिवसीय भारतीय भाषा का समर कैंप
समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को एक और भारतीय भाषा सीखानासरकारी स्कूलों में होगा 7 दिवसीय भारतीय भाषा का समर कैंपसरकारी स्कूलों में होगा 7 दिवसीय भारतीय

स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से जिले के सरकारी स्कूलों में 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसकी कुल अवधि 28 घंटे की होगी। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को एक और भारतीय भाषा सीखाना है। इसलिए भाषा का चयन प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षक की ओर से किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन के थीम के अनुसार सभी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख गतिविधियों में अभिवादन और आवश्यकताओं की अभिव्यक्ति, आत्म परिचय और प्रश्न पूछे जाएंगे।
व्यवहारिक शब्दावली, वाक्यांश भाषा फिल्में देखने सुनने के कौशल, कविता ,क्विज व समूह चर्चा किया जाएगा। समापन समारोह के अवसर पर प्रदर्शन और प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा। इस प्रदर्शन का आयोजन संवादात्मक पद्धति की ओर से एक नई भाषा का शिक्षण होगा। अधिक छात्रों के लिए एक से अधिक बैच का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप की अवधि कुल 28 घंटे की होगी व 7 दिनों के अंदर प्रतिदिन चार घंटे विभिन्न गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहले दिन रोल प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों में सम्मान अभिवादन और भाव जैसे हेलो ,हाय ,गुड मॉर्निंग की बोलचाल की भाषा, फ्लैश कार्ड के माध्यम से वर्णमाला शब्द शक्तियों से बच्चों को परिचित कराया जाएगा। चार्ट पेपर पर भाषा वृक्ष का निर्माण कर बच्चों को अपना नाम लिखने को कहा जाएगा। दूसरे दिन डिजिटल ओपन के माध्यम से बच्चे वर्चुअल आभासी रूप से गांव या शहर से संबंधित अन्य भाषा में वास्तविक रूप से जीवन संवाद का अभ्यास करेंगे। जबकि तीसरे दिन विद्यालय प्रवेश समुदाय में उपस्थित अन्य भाषा के जानकार व्यक्ति को आमंत्रित कर देश भक्ति गीतों के साथ गाना ,विभिन्न भाषाओं के वाद्य यंत्रों के नाम, संगीत व स्थानीय चित्र कला का आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।