स्कूल में लगी प्रदर्शनी में दिखाई दी विविधता में एकता
Sambhal News - एबीसी किड्स मांटेसरी में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न भारतीय राज्यों की समृद्ध विरासत, नृत्य, भोजन, स्मारक, और कलाकृति को प्रदर्शित किया गया। स्कूल संचालिका संगीता...

एबीसी किड्स मांटेसरी में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन का भी आयेाजन किया गया। जिसमें विभिन्न भारतीय राज्यों की समृद्ध विरासत, नृत्य, भोजन, स्मारक, कलाकृति और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया। स्कूल संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि भारत की संस्कृति एक विविध और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। भारत की संस्कृति में भाषाएं, धर्म, नृत्य, संगीत, वास्तुकला, भोजन और रीति-रिवाज देश भर में अलग-अलग होते हैं, लेकिन इनमें एक मजबूत एकता भी देखी जा सकती है। भारत विभिन्न संस्कृति, नस्ल, भाषा और धर्म का देश है। जहाँ अलग-अलग जीवन-शैली और तरीकों के लोग एक साथ रहते हैं।
वह अलग आस्था, धर्म और विश्वास से संबंध रखते हैं। इसी को लेकर स्कूल ने राज्य मेले का आयोजन किया। जिसमें सभी राज्यों कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि को उनके संस्कृति के हिसाब से भोजन, स्मारक नृत्य , कलाकृतियों आदि से सजाया गया। जिसका शुभारंभ उषा पेंसिया एंड सी डी ओ श्रीमती मृदुला भट्ट द्वारा फीता काट कर किया गया। उन्हें सभी राज्यों की संस्कृति, संस्कार, नृत्य, कलाकृतियों, स्मारक, भोजन के बारे में बच्चों द्वारा विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ ने सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।