भाजपा की बैठक मे संगठन को मज़बूत करने के दिए टिप्स
Sambhal News - गुरुवार को असमोली विकासखंड क्षेत्र के भाजपा मंडल ऐचौड़ा कंबोह में लवकुश शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि राजीव सिसोदिया ने संगठन के निर्माण और विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने...

असमोली विकासखंड क्षेत्र के भाजपा मंडल ऐचौड़ा कंबोह में गुरुवार को लवकुश शर्मा के आवास पर मंडल गठन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बिजनौर राजीव सिसोदिया ने संगठन के निर्माण और विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। राजीव सिसोदिया ने कहा कि मंडल का गठन जातिगत व सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया जाए ताकि संगठन की जड़ें और अधिक मजबूत हो सकें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, मेहनत और समर्पण भाव से पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुँचाने की अपील की। साथ ही, संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यप्रणाली व अनुशासन से भी अवगत कराया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रोविन चौधरी व निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सौरभ त्यागी द्वारा राजीव सिसोदिया को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री युवा मोर्चा सोनू चाहल, विधानसभा संयोजक हरिओम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप चाहल, असमोली मंडल अध्यक्ष रोहित पंवार, देहपा मंडल अध्यक्ष अशोक बाजवा, मंडल महामंत्री अरुण बंसल, हृदेश कुमार, शिवम त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।