जयंती मनाकर राजा राममोहन राय को किया याद
Sambhal News - सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महापुरुष स्मारक समिति और सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के तत्वावधान में राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके समाज सुधार के कार्यों को याद किया गया...

सीता रोड स्थित एक निजी अस्पताल में महापुरुष स्मारक समिति व सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के तत्वावधान में महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके समाज हित में किए गए कार्यो को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि माधव मिश्रा व अन्य गणमान्य लोगों ने राजा राममोहन राय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कवि माधव मिश्र ने कहा कि राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक तथा भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत थे। वह ब्रह्म समाज के संस्थापक,सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने भारतीय स्वंतत्रता संग्राम और पत्रकारिता दोनों क्षेत्रों को नई गति प्रदान की।
मुगल सम्राट द्वारा उन्हें राजा की उपाधि दी गई और ब्रिटिश शासन द्वारा राय की उपाधि दी गई। राजा राममोहन राय ने ईस्ट इंडिया कम्पनी के लिए भी कार्य किया। बाद में इसे छोड़ कर राष्ट्र की सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया। राजा राममोहन राय ने बाल विवाह, सती प्रथा, जातिबाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का खुलकर विरोध किया। राजा राममोहन राय के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि -सती प्रथा का निवारण करना है। राजा राममोहन राय ने अपने अथक प्रयासों से ब्रिटिश सरकार द्वारा सती प्रथा को 1829 में गैर कानूनी दंडनीय घोषित करवाया । था। अध्यक्षता डॉ़ महेश कुमार गुप्ता ने की व संचालन डा़ अरविन्द कुमार गुप्ता ने किया। जबकि कार्यक्रम में डॉ़ निशा गुप्ता, डॉ़ नितिन कौशिक, अंकित बार्ष्णेय, पंकज बार्ष्णेय, विकास यादव, हिमांशु यादव, अबधेश कुमार, आमिर खान, अफजल खां, लोकेश कुमार, अतीश कुमारी, रेखा रानी, शाहीना, तरन्नुम, राजेश्वरी देवी, चरन सिंह, राकेश कुमार, सविता, ममता आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।