महिला की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी पुलिस ने दबोचा
Sambhal News - सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के सेमला गांव में पत्नी की हत्या के मामले में पति को गिरफ्तार किया गया था। पति ने खुद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने...

सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के सेमला गांव में बीते दिनों पत्नी की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंकने के मामले में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस हत्या में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 8 अप्रैल को थाना क्षेत्र के सेमला गांव निवासी रुकुम सिंह ने प्यार में बाधा बन रही पत्नी की हत्या कर शव गांव के ही नरेंद्र सिंह के खेत में फेंक दिया था। उसके बाद युवक ने कैला देवी थाने पहुंचकर स्वयं गुमशुदगी दर्ज कराई थी। हत्या के 2 दिन बाद महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सीओ संभल अनुज चौधरी के पूछताछ में पति पर शक हुआ तो उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। जहां पुरुष पूछताछ में हत्या करने की बात महिला के पति ने स्वीकार कर ली थी। युवक ने पुलिस को बताया था कि उसने चाचा के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी। क्षेत्र के ही लधनपुर गांव निवासी मृतक महिला के पिता दुर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और उसके चाचा भीष्म सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शव बरामद होने के अगले दिन महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। तथा दूसरा आरोपी भीष्म सिंह फरार चल रहा था। रविवार को कैला देवी थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी भीष्म सिंह पुत्र आराम सिंह को भी गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।